- 53 Posts
- 2418 Comments
अक्सर वो पूछता है,
उससे मुझे प्यार है कितना???
मै कहती हूँ तुझको ऐतबार है जितना !
———————————————————————————–
वो पूछता है,
साथ निभाओगी कितनी दूर,
मै कहती हूँ जब तक खुदा को दिल में मेरे धड़कन है मंजूर !
—————————————————————————————-
फिर कभी कहता है,
क्या मै हूँ तेरे काबिल,
मै कहती हूँ मेरी हर इबादत का तू ही है हांसिल !
———————————————————————————–
फिर कहता है,
की मुझसे कभी रुठोगी तो नहीं
मै कहती हूँ रूठी तो फिर मानूँगी ना कभी
———————————————————————————–
वो कहता है,
के मना लूँगा मैं हँसकर इक पल मै,
मै कहती हूँ तू ऐसा ही रहना मेरे आज और कल मैं !
———————————————————————————–
फिर उदास होकर कहता है,
कभी दूर जाओगी तो नहीं,
मै कहती हूँ मर भी गयी तो रहूँगी यादों में तेरी !
———————————————————————————–
वह अक्सर यों सवाल करके रोता है और रुला देता है बार बार
सच ही है दीवाना बना देता है ये प्यार
अक्सर वो पूछता है …..अक्सर वो पूछता है….
Read Comments