Menu
blogid : 591 postid : 50

हर घर में राम ( राम राज्य का सपना)

lets free ur mind birds
lets free ur mind birds
  • 53 Posts
  • 2418 Comments

कुछ दिन पहले मैंने पेपर में राम राम मंदिर के बारे मे पढ़ा… जिसमे लिखा गया था की राम मंदिर का मुद्दा बेशक अभी ठंडा है.. पर भारत के हर युवा के मन में अभी भी राम मंदिर का सपना जीवित है …….और हर युवा चाहता है की राम मंदिर बने….. मगर मै इस से सहमत नहीं हूँ , आज के युवा को जब अपने सपने पूरा करने का अवसर नहीं मिल रहा तो राम मंदिर का सपना वोह कैसे देख सकता है… आज जब हमे अपने देश के लिए अच्छे भविष्य के सपने देखने चाहिए, गरीबी को दूर करने के सपने और रोजगार के सपने देखने चाहिए तब हमारे नेता हमे मंदिर के सपने दिखा रहे है .. धर्म सबका अपना व्यक्तिगत मामला है… और कोई भी युवा नहीं चाहेगा की नेता लोग के कहने पर अब वोह धर्म के लिए आन्दोलन करे… और सच मानिये तो अगर आप वोटिंग करवा के सबसे पूछगे कि आप राम मंदिर चाहते है या रोजगार तो सब रोजगार के लिए ही वोट करेगे…. मै भी हिन्दू हूँ और राम मे उतनी ही आस्था रखती हूँ जितने की कोई अन्य… मेरे मन भी सम्मान है अपने धर्म के प्रति… मगर नेताओ के मुह से धर्म की बाते सुनना अच्छा नहीं लगता… कोई उन्हें क्यों नहीं बताता कि उनका काम देश के आम नागरिक के लिए घर बनाना, नौकरी दिलवाना, और शिक्षा का विस्तार करना है न की भगवन के लिए मंदिर बनाना… भगवन तो यु भी तीनो जहाँ में रहते है हर तरफ उनका ही साम्राज्य है तो फिर उनके लिए मंदिर की क्या जरूरत…. आज के नौजवानों से पूछिए, तो पता चलेगा की उनकी कितनी आस्था है भगवन में … शायद आप सोच भी नहीं सकते की आज हर युवा मन से आस्तिक है… वोह भगवन को मानता है और धर्म को भी… जानते है उसका क्या धर्म है??? .. ऊँची शिक्षा लेना, ऊँचे पद पर कार्य करना और अपने माँ-बाप की सेवा करना.. उनकी मेहनत को सफल बनाना .. और उन्हें जीवन का हर सुख देना… क्या इस से बढकर और कोई धर्म हो सकता है???? .. इससे ज्याद धार्मिक आस्था की और क्या मिसाल हो सकती है … मंदिर में दीया जलाने से अच्हा है घर को खुशियों के दीये से रोशन किया जाये …. और जहाँ बड़ों का सत्कार हो वहां तो स्वयं भगवन बसते है … तो बताइए जब हर घर में इस तरह का राम होगा तो फिर मंदिर में राम जी क्यों रहेगे और मंदिर बनाने की क्या जरुरत है ….. राम मंदिर का सपना देखने से तो अच्छा है हर घर में राम बनाने का सपना देखा जाये… ताकि सच में राम राज्य आ सके…. मगर हमारे नेता लोग राम की आड़ में रावण बनाना चाहते है … और वह राम बना भी न सकेगे क्युकी जो खुद रावण है वोह राम को कैसे जनम लेने देगा… कौन अपनी मृत्यु को स्वयं बुलाना चाहेगा…. अगर हर घर में राम आ जाये तो रावण जैसे नेता नहीं रहेगे…….. और राम मंदिर का सपना तो अपने आप ही पूरा हो जायेगा….. मै आप से पूछती हु क्या ये सच नहीं… क्या आप नहीं चाहते कि आप के घर में भी राम जैसा बेटा हो? और आप जिस जीवन कि कल्पना करते है- वोह पूरी हो … आप क्या चाहते है?????? वास्तविक राम या मंदिर में राम कि मूर्ति???? फैसला तो आप को और हम को ही लेना है … क्यों की जब हम दिल कि बात सुनेगे तभी राम स्वयं ही हमारे घर आ जायेगे .. बेटे के रूप मै भी और बेटी के रूप मै भी…. और घर घर में राम का सपना स्वयं ही पूरा हो जायेगा………. तभी होगा पूर्ण राम राज्य…………..

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh